नमक में मिलावट पर सख्त हुए सीएम धामी
गढ़वाल। राज्य में नमक में मिलावट की सूचना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को उपलब्ध कराई जा रही खाद्य सामग्री पूरी तरह सुरक्षित और मानक के अनुरूप होनी चाहिए।

इसी क्रम में गढ़वाल की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग, पूर्ति विभाग और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज जिले की सभी तहसीलों की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।
नमक के सैंपल लैब में भेजे गए

निरीक्षण के दौरान दुकानों में उपलब्ध नमक की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई। दुकानों से नमक के सैंपल लिए गए जिन्हें अब रुद्रपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि नमक में मिलावट पाई गई तो नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- होली पर हाई अलर्ट: हल्द्वानी में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस तैनाती
- हरिद्वार दौरे से पहले हाई अलर्ट: CM धामी ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा
- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
अन्य खाद्य सामग्रियों की भी जांच
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों और उप निरीक्षकों की टीमों ने न केवल नमक बल्कि अन्य खाद्यान्न सामग्रियों की गुणवत्ता और उपलब्धता की भी जांच की।
जिलाधिकारी के सख्त निर्देश
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि नमक की उचित हैंडलिंग और उच्च गुणवत्ता वाले आयोडाइज्ड नमक की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही पहुंचे।
