GGSIPU East Delhi Campus में आयोजित ATAL Faculty Development Program 2025
नई दिल्ली। यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन (USMC), गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) द्वारा 09 से 15 दिसंबर 2025 तक AICTE Training and Learning (ATAL) Faculty Development Program (FDP) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य विषय है — “Digital Literacy and New Media: A Pathway to Viksit Bharat @2047”

कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली कैंपस, सूरजमल विहार में आयोजित हो रहा है। यह FDP AICTE–ATAL Academy द्वारा स्पॉन्सर की गई है और इसका उद्देश्य रिसर्च स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स और मीडिया शिक्षकों को न्यू डिजिटल टेक्नोलॉजी, रिसर्च अप्रोच और न्यू मीडिया स्किल्स में सक्षम बनाना है।
श्रेष्ठ नेतृत्व और आयोजन संरचना

यह कार्यक्रम माननीय कुलपति, पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर हैं — प्रो. (डॉ.) दुर्गेश त्रिपाठी (डीन, USMC) और को-कोऑर्डिनेटर — डॉ. सचिन भारती।
देशभर से आए विशेषज्ञ और प्रतिभागी
इस FDP में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से एक्सपर्ट्स अपनी सीख और अनुभव साझा करेंगे, जिनमें शामिल हैं—
- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU), नई दिल्ली
- कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर
- बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद
- सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- विश्व भारती यूनिवर्सिटी, पश्चिम बंगाल
- प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के वरिष्ठ पत्रकार
वहीं प्रतिभागियों में देश की ख्याति प्राप्त यूनिवर्सिटियाँ और संस्थान शामिल हैं —
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी (लखनऊ), भारथियर यूनिवर्सिटी (कोयंबटूर), SRM इंस्टिट्यूट (चेन्नई), दिल्ली यूनिवर्सिटी, IP यूनिवर्सिटी एवं इसके संबद्ध कॉलेज।
35 से अधिक प्रतिभागी बनेंगे डिजिटल इंडिया के वाहक
छह दिनों तक चलने वाले इस FDP में 35 से अधिक प्रतिभागी एक्सपर्ट लेक्चर्स, पैनल डिस्कशन और प्रैक्टिकल वर्कशॉप्स में हिस्सा लेंगे, जिससे:
- डिजिटल मीडिया और उभरती टेक्नोलॉजी की समझ बढ़ेगी
- रिसर्च और अकादमिक कार्यों में नई दिशा मिलेगी
- प्रोफेशनल और इंडस्ट्री स्किल्स में तेज़ी आएगी
