उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर टूरिज्म का हब
देहरादून। एडवेंचर प्रेमियों के लिए उत्तराखंड से एक बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि उत्तराखंड को एडवेंचर टूरिज्म का हब बनाया जाएगा, जहां 100 से ज्यादा ट्रेकिंग रूट्स को विकसित किया जाएगा।

डिजिटल मैपिंग और मोबाइल ऐप से ट्रैकिंग होगी आसान
ट्रेकिंग के दौरान ट्रैकर्स की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल मैपिंग की जाएगी। साथ ही एक स्पेशल मोबाइल ऐप लॉन्च होगा, जो ट्रैकर्स को रियल-टाइम अपडेट, मौसम की जानकारी, रूट मैप, नजदीकी सहायता केंद्र और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से न केवल एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। देश-विदेश से एडवेंचर प्रेमियों के आकर्षित होने से स्थानीय होटलों, होम-स्टे और गाइड्स को सीधा फायदा मिलेगा।
- UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, डीएम ललित मोहन रयाल ने दिए सख्त निर्देश
- नैनीताल की गौला और लदिया नदी को मिलेगा नया जीवन, CDO अरविंद कुमार पांडेय ने तैयार करने को कहा एक्शन प्लान
- नीति आयोग में मुख्यमंत्री धामी का विजन: विकसित भारत के लिए रखा विकसित उत्तराखंड का रोडमैप, हिमालयी राज्यों के लिए मांगा विशेष नीति समर्थन
- धामी सरकार का बड़ा एक्शन: अवैध प्लॉटिंग और बिल्डरों की मनमानी पर कसेगा शिकंजा, उत्तराखंड RERA में होंगे बड़े सुधार
- कैंची धाम मेले से पहले सड़क पर उतरा प्रशासन, अतिक्रमण हटाने और सड़क दुरुस्त करने के सख्त निर्देश
रोजगार के नए अवसर
स्थानीय युवाओं को ट्रेकिंग गाइड, होम-स्टे ऑपरेटर, कैम्पिंग सर्विस प्रोवाइडर और अन्य सेवाओं के जरिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
सरकार का विज़न
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले कुछ वर्षों में उत्तराखंड को भारत का प्रमुख एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाया जाए, जिससे पर्यटन और रोजगार दोनों में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकें।
