नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह के 2 और सदस्य गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने नकली दवाइयां बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पति-पत्नी हैं — प्रदीप कुमार और श्रुति डाबर, जिन्हें जिरकपुर, पंजाब से पकड़ा गया।

अब तक 12 आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि मई 2025 में संतोष कुमार नामक आरोपी से ब्रांडेड दवा कंपनियों के नकली रैपर, आउटर बॉक्स और क्यूआर कोड की बड़ी खेप बरामद की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। तब से लगातार छापेमारी करते हुए अब तक कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

साईं फार्मा के नाम से चल रहा था खेल
गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार ने अपने साथी नवीन बंसल के साथ मिलकर नकली दवाइयों का काम शुरू किया। उसने अपनी पत्नी श्रुति डाबर के नाम पर साईं फार्मा नामक फर्जी फर्म बनाई।
ये आरोपी देहरादून के सेलाकुई और हरिद्वार से नकली दवाइयों का सामान लाते थे और फिर उसे पैक कर नोबेल फार्मेसी पंचकूला की मदद से एंबुलेंस के जरिए अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करते थे।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
कोरोना काल में भी था शामिल
प्रदीप कुमार देहरादून के एक निजी अस्पताल में केयर प्वाइंट मेडिकल स्टोर भी चलाता था और कोरोना काल में नकली रेमडिसिविर इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल भी जा चुका है।
14 करोड़ का लेनदेन उजागर
पुलिस जांच में साईं फार्मा के बैंक अकाउंट से 14 करोड़ रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। एसटीएफ अब इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
