वीरेंद्र सिंह मेहरा बने ज्येष्ठ उप प्रमुख
हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत हल्द्वानी ब्लॉक में गुरुवार को हुए चुनाव में वीरेंद्र सिंह मेहरा को ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर निर्वाचित किया गया। वहीं, कमल सिंह भंडारी ने कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।

इससे पहले हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख के पद पर मंजू गौड़ (भाजपा) निर्विरोध निर्वाचित हुईं। नाम वापसी की अंतिम तारीख को उनका एकमात्र प्रतिद्वंद्वी मीना पांडे ने अपना नाम वापस ले लिया, जिससे मंजू गौड़ को बिना मुकाबले जीत मिली।

