स्यानाचट्टी में यमुना का कहर
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में हुई भारी बारिश के बाद यमुनाघाटी का स्यानाचट्टी क्षेत्र फिर से खतरे में आ गया है। लगातार बारिश से यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया, जिससे पूरी बस्ती पर संकट गहराने लगा है।

मोटर ब्रिज डूबा, पेड़ फंसे
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नदी का बहाव इतना तेज है कि मोटर ब्रिज पर पेड़ आकर फंस गए और अब नदी का पानी ब्रिज के ऊपर से बह रहा है। यह स्थिति बस्ती के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है।

होटल की दूसरी मंज़िल तक पहुंचा पानी
यमुना नदी का पानी कालन्दी होटल की दूसरी मंज़िल तक पहुंच गया है और अब पार्किंग क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। वहीं, पास के स्कूल का मैदान पूरी तरह जलमग्न होकर कीचड़ से भर गया है।
जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण अलर्ट
ग्रामीणों ने बताया कि वे पूरी रात जागकर गुजारने को मजबूर हुए। उनका कहना है कि प्रशासन तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करे, वरना स्थिति और भयावह हो सकती है।
