उत्तराखंड मौसम अलर्ट
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

किन-किन जगहों पर ज्यादा असर
अलर्ट में विशेष तौर पर मसूरी, ऋषिकेश, काशीपुर, कपकोट, लक्सर, रूड़की, लोहाघाट, चकराता, कोटद्वार, रामनगर, लैंसडाउन, खटीमा, चंबा और घनसाली जैसे क्षेत्रों का जिक्र किया गया है। यहां और आसपास के इलाकों में बिजली गिरने, तेज़ आंधी-तूफान और अत्यधिक वर्षा का खतरा है।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के किनारे न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।
