भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर विधायक उमेश कुमार ने सीएम धामी को पत्र लिखकर CBI जांच की मांग की।
देहरादून। विधायक उमेश कुमार ने अपने पत्र में लिखा है कि 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की कई शिकायतें सामने आई हैं। बेरोजगार युवा लंबे समय से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पारदर्शिता लाने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए CBI जांच कराई जानी जरूरी है। साथ ही, उन्होंने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करने की भी मांग की है।

युवाओं में आक्रोश, सरकार पर दबाव
भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के बाद राज्यभर के बेरोजगार युवा लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।


मुख्यमंत्री से त्वरित कार्रवाई की अपील
पत्र में विधायक उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री से इस मामले में शीघ्र और निष्पक्ष CBI जांच कराने के साथ-साथ विधानसभा में विशेष सत्र आयोजित करने की अपील की है, ताकि युवाओं का भरोसा सरकार पर कायम रह सके।
