तीलू रौतेली और शैलेश मटियानी पुरस्कारों की घोषणा
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने इस साल के तीलू रौतेली पुरस्कार, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पुरस्कार और शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों का उद्देश्य महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करना और शिक्षकों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।

13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने इस बार 13 महिलाओं का चयन किया है, जिन्हें 4 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगी सम्मानित
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुनी गई 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी बहनों ने अपनी सामर्थ्य से अधिक काम किया है और महिला सशक्तिकरण में इनका योगदान अमूल्य है।
शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार
शिक्षा विभाग ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 13 शिक्षकों का चयन किया है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। चयनित शिक्षकों में प्राथमिक, माध्यमिक, प्रशिक्षण संस्थान और संस्कृत शिक्षा के शिक्षक शामिल हैं।
