स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में बनेगी SIT
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य स्तरीय स्नातक परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का आदेश जारी किया है।

एक महीने में जांच रिपोर्ट देगी SIT
ASP जया बलूनी की अध्यक्षता में बनी यह SIT एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इस एसआईटी में क्षेत्राधिकारी अंकित कंडारी, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी, उप निरीक्षक गिरीश नेगी और उप निरीक्षक राजेश ध्यानी शामिल हैं। SIT पूरे प्रदेश में नकल से जुड़ी शिकायतें, सोशल मीडिया पर वायरल हुए पेपर से संबंधित जानकारी और अन्य सबूतों की गहराई से जांच करेगी। जांच पूरी होने तक परीक्षा परिणाम और आंसर की पर रोक लगाने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।


हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की होगी निगरानी
पूरी जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की सुपरविजन में होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक किसी भी तरह का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।
