देहरादून में आयोजित समारोह में होमगार्ड जवानों के हित में फैसले लेते हुए मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर उत्तराखंड के होमगार्ड जवानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवानों की सेवा भावना और मेहनत की सराहना करते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस मौके पर उन्होंने होमगार्ड विभाग के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन भी किया।

होमगार्ड जवानों के लिए सीएम धामी की प्रमुख घोषणाएं
1. 12 आकस्मिक छुट्टियां

अब साल में 12 Casual Leave होंगी, जिससे जवानों को व्यक्तिगत आवश्यकताओं में राहत मिलेगी।
2. मातृत्व अवकाश
महिला होमगार्डों को अब मातृत्व अवकाश की सुविधा उपलब्ध होगी।
3. ऊंचाई भत्ता
9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती पर पुलिस और SDRF की तर्ज पर
- 200 रुपए प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
4. विशेष भत्ता
SDRF प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्डों को
- 100 रुपए अतिरिक्त विशेष भत्ता मिलेगा।
5. वर्दी भत्ता
वर्दी भत्ता पुनः लागू किया गया है, जिससे जवानों को सुविधा मिलेगी।
6. भोजन भत्ता बढ़ा
भोजन भत्ता 100 रुपए से बढ़ाकर 150 रुपए किया गया
7. प्रशिक्षण भत्ता बढ़ा
प्रशिक्षण भत्ता 50 रुपए से बढ़ाकर 140 रुपए किया गया
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये निर्णय होमगार्ड जवानों के सम्मान और उनके कल्याण के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक हैं। राज्य सरकार आगे भी जवानों के हित में निरंतर कार्य करती रहेगी।
जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि
समारोह में भारत के पहले CDS स्व. जनरल बिपिन रावत की चौथी पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने कनक चौक स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि जनरल बिपिन रावत साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की जीवंत प्रेरणा हैं। वह उत्तराखंड और देश का गौरव हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सैनिक, नागरिक और अधिकारीगण उपस्थित रहे।
