हरिद्वार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादराबाद औद्योगिक इलाके में पुलिस ने गैस की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। रानीपुर पुलिस और जिला पूर्ति अधिकारी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया।

61 सिलेंडर और उपकरण बरामद
कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 61 गैस सिलेंडर बरामद किए। ये सिलेंडर अवैध तरीके से रिफिलिंग कर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने सिलेंडरों के साथ-साथ गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त कर लिए हैं।

नेटवर्क की जांच शुरू
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और गैस कालाबाजारी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध गैस कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
