देहरादून में उत्तराखंड आपदा की समीक्षा करते और प्रभावित परिवारों से मिलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे और उत्तराखंड में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रभावित इलाकों की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

1200 करोड़ की वित्तीय सहायता का ऐलान
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के लिए 1200 करोड़ की वित्तीय सहायता की घोषणा की। यह राशि प्रभावित इलाकों में राहत, पुनर्वास और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण पर खर्च की जाएगी।

मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि
प्रधानमंत्री ने बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को ₹2 लाख और घायलों के लिए 50,000 की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया।
अनाथ बच्चों के लिए विशेष योजना
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता प्रदान करने की भी घोषणा की।
राहत-बचाव टीमों की सराहना
प्रधानमंत्री ने NDRF, SDRF और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी भेंट की और आपदा के दौरान उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से राहत व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।
