जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखंड आपदा की समीक्षा करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने यहां उच्चस्तरीय बैठक में राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

राहत व बचाव में जुटे जवानों की सराहना
प्रधानमंत्री ने धराली, थराली सहित आपदा प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य सरकार की टीमों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में लगे जवानों से मुलाकात कर उनके अनुभव भी साझा किए।

पीड़ितों से भेंट, हर संभव मदद का आश्वासन
प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा पीड़ितों से भी भेंट की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार उत्तराखंड के साथ मजबूती से खड़ी है।
मुख्यमंत्री धामी ने दी नुकसान की जानकारी
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा से हुई क्षति और राहत-बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से प्रभावित इलाकों तक त्वरित राहत पहुंचाई जा रही है।
बुनियादी ढांचे की बहाली पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़कों और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार युद्धस्तर पर बुनियादी सुविधाओं की बहाली में जुटी है। उन्होंने राहत पैकेज के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।
उच्चस्तरीय नेताओं की मौजूदगी
बैठक में सांसद महेन्द्र भट्ट, अजय भट्ट, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, अनिल बलूनी, माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, कल्पना सैनी, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ भी उपस्थित रहे।
