मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड में इस बार आई आपदा ने राज्य के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई है। कई क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और जान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इस बार की भारी बारिश ने राज्य की मुख्य सड़कों और पुलों को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है।

राहत-बचाव कार्यों में जुटी सरकारें
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए विभाग लगातार काम कर रहे हैं। राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार भी राहत-बचाव कार्यों में पूरी तरह से सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार की ओर से विशेष अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जो राज्य में हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।

केंद्र से हर संभव मदद का भरोसा
केंद्र सरकार ने राज्य को भरोसा दिलाया है कि राहत और पुनर्वास के हर संभव प्रयास किए जाएंगे और जनजीवन को जल्द से जल्द पटरी पर लाया जाएगा।
