सीएम धामी के अर्बन नक्सल बयान के बाद महेंद्र भट्ट ने विपक्ष को घेरा।
देहरादून। उत्तराखंड में “अर्बन नक्सल” बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में अर्बन नक्सलियों के सक्रिय होने के बयान के बाद अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है, उसी के खिलाफ कुछ लोग किसी के प्रभाव में आकर योजनाओं का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये तमाम लोग विपक्ष के इशारे पर काम कर रहे हैं।
भट्ट ने कहा कि ये लोग विपक्ष के टूलकिट बन रहे हैं, और विपक्ष इनके कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार जनता के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अराजकता या भ्रम फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम धामी के बयान और भाजपा अध्यक्ष के समर्थन के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

