मुख्यमंत्री धामी मेले में ग्रामीण महिलाओं और उद्यमियों के साथ
ऋषिकेश। ऋषिकेश में आयोजित ‘सरस आजीविका मेला’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सीएलएफ हेतु 1.20 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया। इसके अलावा 10 अन्य सीएलएफ के लिए 1 करोड़ की प्रस्तावित योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि यह मेला ग्रामीण क्षेत्रों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, कौशल और उद्यमिता को दिखाने का एक अनूठा प्रयास है। मेले में स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को साकार करने का भी अवसर मिलता है।
Rising Tehri – Physics Wala Online Coaching Class का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने मेले में Rising Tehri – Physics Wala Online Coaching Class का भी उद्घाटन किया। अब युवा JEE, NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अपने घर और गाँव में रहते हुए कर सकेंगे।
महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, तो उनका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इसके तहत सरकार की योजनाएँ जैसे:
- लखपति दीदी योजना – अब तक 1.65 लाख से अधिक महिलाओं ने लाभ प्राप्त किया।
- मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना – लगभग 2000 स्टॉल और 5.5 करोड़ का विपणन।
- मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना – महिलाओं की उद्यमिता और आर्थिक स्थिति में सुधार।
स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का प्रयास
सरकार की ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से महिलाओं द्वारा बनाए गए स्थानीय उत्पाद अब विश्वभर में पहुंच रहे हैं। राज्य में 68 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 5 लाख से अधिक सदस्य जुड़े हैं। इसके अलावा 534 क्लस्टर स्तर के संगठन और 7,500 ग्राम संगठन भी बनाए गए हैं।
किसानों और महिला किसानों के लिए विशेष पहल
मुख्यमंत्री ने बताया कि फार्म लाइवलीहुड और महिला किसान सशक्तिकरण योजना के तहत लगभग 3 लाख महिला किसानों की क्षमता और कौशल विकसित किया गया है।
- 2.5 लाख एग्रीन्यूट्री और किचन गार्डन स्थापित।
- लगभग 500 फार्म मशीनरी बैंक उपलब्ध कराए गए।
- 5,000 से अधिक महिला किसानों को आर्गेनिक खेती से जोड़ा गया।
इन पहलों से प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और मातृशक्ति नई कहानी लिख रही है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख व्यक्ति
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, ग्रामीण उद्यमी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
