मोस्टामानू महोत्सव में सीएम धामी ने दी 62 करोड़ की सौगात
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को वर्चुअली तरीके से “मोस्टामानू महोत्सव 2025” में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 62 करोड़ से अधिक लागत की 15 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और पर्यटन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण का काम तेजी से हो रहा है। उत्तराखंड सरकार भी इन्हें संवारने और राज्य के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं और विकास कार्य:-

- धार्मिक स्थल सौंदर्यीकरण : 1 करोड़ से मोस्टामानू स्थल, 6 करोड़ से गंगोलीहाट स्थित हाट कालिका मंदिर का सौंदर्यीकरण।
- आधुनिक पार्किंग निर्माण : 43 करोड़ से बजेटी शनि मंदिर, हनुमान मंदिर व लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास।
- स्वास्थ्य सुविधाएं :
- 750 करोड़ से पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज भवन।
- 21 करोड़ से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक।
- परिवहन व आधारभूत ढांचा :
- 25 करोड़ से अस्कोट, गंगोलीहाट और धारचूला में नए बस टर्मिनल।
- पिथौरागढ़ में रोडवेज वर्कशॉप।
- 327 करोड़ से विभिन्न सड़कों का निर्माण।
- एयर कनेक्टिविटी : पिथौरागढ़ एयरपोर्ट को 450 करोड़ की लागत से आधुनिक स्वरूप में विकसित करने के लिए एएआई और राज्य सरकार के बीच एमओयू।
स्वदेशी पर जोर
मेले में स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और महिला समूहों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की— “स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ।”
नई घोषणाएं:-
- ग्राम देवत पुरचौड़ा में भूस्खलन रोकने के लिए ट्रीटमेंट कार्य।
- नैनीसैनी-देवत पुरचौड़ा-कुम्डार-कनारी मार्ग में सुरक्षा कार्य।
- चंडाक में ईको पार्क और स्मृति वन का निर्माण।
- मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण।
- पिथौरागढ़ नगर क्षेत्र घण्टाकर्ण से चंडाक तक सड़क डबल कटिंग।
- ग्राम हलपाटी से मोस्टामानू तक सड़क का निर्माण।
- नैनीसैनी एयरपोर्ट के पास सिटी गार्डन का निर्माण।
सीएम धामी ने कहा कि इन परियोजनाओं से पिथौरागढ़ में न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और कनेक्टिविटी में भी बड़ा सुधार होगा।
