प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा में सोशल मीडिया पर दिए जा रहे विवादित बयानों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सख्त रुख अपनाया है। पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने विधायक अरविंद पांडे और बिशन सिंह चुफाल को पार्टी मुख्यालय बुलाकर फटकार लगाई।

भट्ट ने साफ कहा कि संगठन से जुड़े मुद्दे सीधे प्रदेश अध्यक्ष से और सरकार से जुड़े मुद्दे मुख्यमंत्री से उठाए जाएं। सोशल मीडिया या समाचार पत्रों में इस तरह के बयान अनुशासनहीनता की श्रेणी में आते हैं और इस पर पार्टी अब सख्त रुख अपनाएगी।
उन्होंने दोनों नेताओं को चेतावनी दी कि सभी मुद्दे पार्टी फोरम पर ही उठाए जाएं ताकि संगठन की छवि पर कोई आंच न आए। वहीं, विधायक अरविंद पांडे का कहना है कि वे हमेशा से अनुशासन में रहकर ही पार्टी फोरम पर अपनी बात रखते आए हैं और आगे भी संगठन के दिशा-निर्देश के अनुसार ही काम करेंगे। हालांकि, विधायकों और नेताओं के विवादित बयानों से यह साफ है कि भाजपा में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है।

