भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल
देहरादून। भाजपा विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल पर उत्तराखंड खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट उर्फ बजरंगी ने सीधा हमला बोला है। विधायक चुफाल ने कहा कि “दायित्वधारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर ऐसे लोगों को नहीं बैठाना चाहिए। ऐसे लोगों को जल्द से जल्द पद से हटाया जाना चाहिए।”

दायित्वधारी बनाम वरिष्ठ विधायक
धामी सरकार में दायित्वधारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हेमराज बिष्ट ने आरोप लगाया कि चुफाल लगातार पार्टी नेतृत्व के खिलाफ काम करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि चुफाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी तक के खिलाफ राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की।

चुनाव से पहले घमासान
2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर यह बयानबाज़ी नए विवाद को जन्म देती दिख रही है। एक तरफ भाजपा आपदा राहत और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दे रही है, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ नेता और दायित्वधारियों के बीच टकराव ने भीतरी कलह को उजागर कर दिया है।
भाजपा पर सियासी असर?
पार्टी के अंदरूनी मतभेद का यह मामला स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रदेश की सियासत में भी सुर्खियां बटोर रहा है। बिष्ट के बयानों से साफ है कि आने वाले दिनों में भाजपा के भीतर घमासान और तेज हो सकता है।
