रजत जयंती के मौके पर आयोजित विशेष सत्र में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की संभावित उपस्थिति।
देहरादून। उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरकार की तैयारियां तेज हो गई हैं। 3 और 4 नवंबर 2025 को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो सकती हैं। वहीं 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की संभावना जताई जा रही है।
राज्य सरकार ने इन सभी कार्यक्रमों के लिए तैयारियों को तेज कर दिया है। देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था, स्वागत कार्यक्रम और प्रोटोकॉल से जुड़ी मीटिंग लगातार की जा रही हैं।

राज्य सरकार ने तेज की तैयारी
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह वर्ष उत्तराखंड के लिए बेहद खास है।राज्य की रजत जयंती पर कई गणमान्य लोग यहां पहुंचेंगे।उनके स्वागत और कार्यक्रमों की तैयारी पूरी ताकत से की जा रही है।
