उत्तराखंड में अगले 7 दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभावना, जिला-वार अलर्ट जारी।
देहारदून। मौसम विभाग के मुताबिक 14 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी समेत ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है। किसानों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

15 सितंबर: बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका
15 सितंबर को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में ज्यादा बारिश हो सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है।

16 सितंबर: देहरादून और पिथौरागढ़ में लगातार बारिश
16 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। अन्य जिलों में भी छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।
17 सितंबर: बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश की संभावना
इस दिन देहरादून और बागेश्वर जिलों में कई जगहों पर तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
18 से 20 सितंबर: बारिश का असर कम होगा
18 से 20 सितंबर के बीच राज्य के अधिकतर जिलों में केवल हल्की बारिश होगी। हालांकि गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
