UKSSSC पेपर लीक मामले में असिस्टेंट प्रोफेसर निलंबित, SIT को एक माह में रिपोर्ट देने का आदेश
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में सरकार लगातार सख्त रुख अपना रही है। पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट पर गाज गिरी और अब असिस्टेंट प्रोफेसर को भी निलंबित कर दिया गया है।

SIT को सौंपी गई जांच, रिटायर्ड जज करेंगे निगरानी
सरकार ने पूरे मामले की जांच सेवानिवृत्त जज की निगरानी में बनाई गई विशेष जांच टीम (SIT) को सौंप दी है। SIT को एक माह के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम धामी का कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल माफिया हो या कोई और, जो भी इस तरह की हरकत करेगा उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का साफ संदेश है कि प्रदेश में नकल माफिया को जड़ से खत्म किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
