UKSSSC पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी खालिद की गिरफ्तारी के बाद सीएम धामी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
देहरादून। 21 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय स्नातक परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। देर शाम हरिद्वार से मुख्य आरोपी खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में कई और नामों का खुलासा हो सकता है।

सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कर दिया है कि पेपर लीक में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि युवाओं को भड़काने के लिए नकल जिहाद शुरू किया गया है और जब तक नकल माफिया को पूरी तरह खत्म नहीं कर दिया जाता, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

नकल माफियाओं पर कार्रवाई होगी तेज
सीएम धामी ने पुलिस और जांच एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि इस पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए।
पेपर लीक से युवाओं का भविष्य दांव पर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक से युवाओं का भविष्य दांव पर लग रहा है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बचने नहीं दिया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
जांच में और खुलासों की उम्मीद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खालिद से पूछताछ के बाद और भी बड़े नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस की कई टीमें इस मामले की गहन जांच में लगी हुई हैं।
