लक्सर में UKSSSC पेपर लीक आरोपी के परिवार के अतिक्रमण पर प्रशासन ने बुलडोज़र चलाकर अवैध कब्जा हटाया
हरिद्वार। UKSSSC पेपर लीक केस में गिरफ्तार खालिद मलिक के परिवार की मुश्किलें बढ़ीं। सुल्तानपुर में परिवार द्वारा सरकारी जमीन पर किए अतिक्रमण पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।

प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर
लक्सर एसडीएम सौरभ असवाल और एसपी देहात शेखर सुयाल की अगुवाई में पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोज़र कार्रवाई अंजाम दी।

परिवार का भी मिला साथ
कार्रवाई के दौरान परिवार के लोगों ने कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए।
इलाके में हड़कंप, संदेश साफ़
प्रशासन की इस सख्ती के बाद इलाके में संदेश साफ़ है कि अवैध कब्जा और गैरकानूनी गतिविधियों पर अब कोई समझौता नहीं होगा।
