यूकेएसएसएससी पेपर लीक पर कार्रवाई की मांग को लेकर हल्द्वानी में युवाओं का धरना।
हल्द्वानी। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर बेरोजगार युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। हल्द्वानी के बुद्धपार्क में आज युवाओं ने भैंस के आगे बीन बजाकर अनोखा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का मकसद सरकार तक अपनी आवाज़ पहुँचाना और भर्ती घोटाले में निष्पक्ष जांच की मांग करना था।

पेपर लीक पर सरकार को घेरा
प्रदर्शनकारी युवाओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक मामले में अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द सज़ा मिलनी चाहिए और भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

धरना प्रदर्शन जारी
बेरोजगार युवाओं का यह धरना कई दिनों से जारी है और सरकार की ओर से आश्वासन मिलने तक यह आंदोलन आगे भी चलता रहेगा। युवाओं का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलता, वे इसी तरह विरोध जारी रखेंगे।
