नकल विरोधी कानून पर सीएम धामी की गंभीरता की सराहना करते पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी
देहरादून। UKSSSC पेपर लीक प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विपक्ष के निशाने पर हैं। राजनीतिक विरोधी नकल विरोधी कानून पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री धामी के राजनीतिक गुरु और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का बड़ा बयान सामने आया है।

सीएम धामी की गंभीरता की तारीफ
कोश्यारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बेहद गंभीर हैं और नकल विरोधी कानून लाकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि कानून अपराध रोकने के लिए होते हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ राक्षसी प्रवृत्ति के लोग अपराध करने से बाज नहीं आते।

अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी
कोश्यारी ने साफ कहा कि अपराध करने वालों को सजा देना सरकार का काम है और धामी सरकार इस दिशा में सही कदम उठा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कानून भविष्य में ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद करेगा।
