5 अक्टूबर को प्रस्तावित UKSSSC सहकारी निरीक्षक-2 और सहायक विकास अधिकारी परीक्षा स्थगित
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 5 अक्टूबर को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक-2 और सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। आयोग की ओर से कहा गया है कि परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।


परीक्षा स्थगित होने से उम्मीदवारों को असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा है। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
