उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया, देखें सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां।
देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने नए वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 12 विभागों की महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें शामिल हैं। अब अभ्यर्थी पहले से ही अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे।

जनवरी 2026 से शुरू होंगी परीक्षाएं
कैलेंडर के अनुसार, उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश की परीक्षा 19 से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी।
इसके बाद प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज की मुख्य वस्तुनिष्ठ प्रकार परीक्षा 25 जनवरी 2026 को होगी।
समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित होगी।

फरवरी और मार्च की प्रमुख परीक्षाएं
- प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज की परीक्षा: 8 फरवरी 2026
- अपर निजी सचिव परीक्षा: 14 मार्च 2026
- अधिक्षिका परीक्षा: 23 मार्च 2026
अप्रैल, मई और जून की परीक्षाएं
- प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज: 5 अप्रैल 2026 और 26 अप्रैल 2026
- सहायक निदेशक परीक्षा: 12 अप्रैल 2026
- पीसीएस (अवर) प्रारंभिक परीक्षा: 17 मई 2026
- प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा: 14 जून 2026
जुलाई में पीसीएस (प्रवर) परीक्षा
- पीसीएस (प्रवर) प्रारंभिक परीक्षा: 5 जुलाई 2026
आयोग की वेबसाइट पर पूरी जानकारी
अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए UKPSC की अधिकृत वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
