IIT रुड़की विस्तार और सिंचाई परियोजनाओं पर चर्चा करते CM योगी और त्रिवेंद्र सिंह रावत
लखनऊ। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान IIT रुड़की परिसर के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की भूमि को IIT रुड़की को उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि शोध, नवाचार और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक विकास हो सके।

इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई की मांग
रावत ने किसानों की उत्पादकता और सिंचाई सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता बताई। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि इस योजना को प्राथमिकता दी जाए।

रुड़की–मंगलौर नहर विकास की योजना
सांसद ने रुड़की–मंगलौर नहर के किनारे किसानों की सुविधा और क्षेत्रीय विकास के लिए ठोस एवं दीर्घकालिक योजना बनाने का सुझाव दिया।
मुख्यमंत्री योगी का सकारात्मक रुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रावत द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन दिया और कहा कि हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
