तीलू रौतेली पुरस्कार 2024
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार वितरण समारोह में 13 वीरांगनाओं और 33 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

सीएम धामी ने वीरांगना तीलूरौतेली को नमन करते हुए कहा कि 15 साल की उम्र में तीलू रौतेली ने अपने साहस और रणकौशल से जो इतिहास रचा, वह अद्वितीय है। उन्हें उत्तराखंड की झांसी की रानी कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “नारी तू नारायणी“ के मंत्र पर चलते हुए महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रहे हैं, जिनमें 33 फीसदी आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाएं शामिल हैं।
राज्य सरकार की पहल:

- सरकारी सेवाओं में 30 फीसदी आरक्षण
- समान नागरिक संहिता का क्रियान्वयन
- मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना और उद्यमिता विकास कार्यक्रम के जरिए महिला उद्यमिता को बढ़ावा
- महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त ऋण
पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी:
- तीलू रौतेली पुरस्कार: 31,000 से बढ़ाकर 51,000 रुपये
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पुरस्कार: 21,000 से बढ़ाकर 51,000 रुपये
- आंगनवाड़ी बहनों का मानदेय 7500 से बढ़ाकर 9300 रुपये, मिनी आंगनवाड़ी को 6250 रुपये, सहायिकाओं को 5250 रुपये
पुरस्कार विजेता (2024-25):
मीता उपाध्याय (अल्मोड़ा), अलिशा मनराल (बागेश्वर), सुरभि (चमोली), अनामिका बिष्ट (चम्पावत), शिवानी गुप्ता (देहरादून), रूमा देवी (हरिद्वार), नैना (नैनीताल), रोशमा देवी (पौड़ी गढ़वाल), रेखा भट्ट (पिथौरागढ़), हेमा नेगी करासी (रुद्रप्रयाग), साक्षी चौहान (टिहरी गढ़वाल), रेखा (ऊधमसिंह नगर) और विजयलक्ष्मी जोशी (उत्तरकाशी)।
