बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर साजिश रची जा रही है और उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर एआई से वीडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर फर्जीवाड़े का आरोप
महेंद्र भट्ट ने कहा कि कुछ लोग उनकी तस्वीर लगाकर अपनी पहचान छिपा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बताओ, मेरी तो फोटो लगाकर दिखा रहा है, अपनी क्यों नहीं दिखा रहा? एआई से वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं।

कांग्रेस पर अपहरण कराने का आरोप
नैनीताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसवाले 15 दिन से अपहरण करके सदस्यों को बंधक बनाए हुए थे।ऐसे में लोग बचकर भागेंगे ही।भट्ट ने यह भी कहा कि जो लोग अपहृत सदस्यों को छुड़ाने पहुंचे, वे कांग्रेस के ही ‘पारिवारिक लोग’ थे।
फॉलोवर्स बढ़ने पर भी साधा निशाना
महेंद्र भट्ट ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर अपने फॉलोवर्स बढ़ा रहे हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस की साजिश बताया।
