CM धामी की हरियाणा CM से बातचीत
देहरादून।अंबाला में उत्तराखंड के युवक साहिल बिष्ट की हत्या की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर संज्ञान लिया है। उन्होंने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर दंड सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि हरियाणा सरकार न्याय सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।
मुख्यमंत्री धामी ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

