देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर नगर निगम को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान पाने पर सम्मानित किया।
देहरादून। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में उत्तराखंड में पहला स्थान हासिल कर रुद्रपुर नगर निगम ने बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के लिए रुद्रपुर को अटल निर्मल नगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा और मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल को प्रशस्ति पत्र और 35 लाख का चेक प्रदान किया।

क्यों मिला रुद्रपुर को पुरस्कार
रुद्रपुर नगर निगम को यह पुरस्कार कई उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए दिया गया, जिनमें शामिल हैं—
- 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
- 98 प्रतिशत कचरा प्रसंस्करण
- डंप साइट का सफल उपचार
- ओडीएफ प्लस श्रेणी (खुले में शौच मुक्त) हासिल करना
मेयर का बयान
मेयर विकास शर्मा ने कहा कि अटल निर्मल नगर पुरस्कार नगर निगम कर्मचारियों की मेहनत और जन सहयोग का परिणाम है। हम शहर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
