रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में छात्र गुटों की मारपीट और फायरिंग के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज परिसर में सोमवार को छात्रा गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया।

15 नामजद के खिलाफ मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच
रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में जस्सी कचूरा, मनप्रीत उर्फ गोपी, अभय सक्सेना उर्फ चाइना, दानिश, गगन, रतनपुरिया, चेतन मांगड़, अमृत चीमा, विक्रम, जॉनी भाटिया, प्रिंस शर्मा, सतपाल लाहोरिया उर्फ पिंदर, हेमंत उर्फ नोनू मिश्रा, रवि रावत, आकाश यादव और आशीष यादव के नाम शामिल हैं।

एसएसआई की तहरीर पर दर्ज हुआ केस
रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई नवीन बुधानी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर जांच शुरू की और कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
