रुद्रपुर के भूरारानी में आकाशीय बिजली का कहर
रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित भूरारानी क्षेत्र में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। गरज और मूसलाधार बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली ने मकान की तीसरी मंजिल को क्षतिग्रस्त कर दिया और आसपास के घरों में टीवी, फ्रिज, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए।

मकान की छत पर गिरी बिजली
चावला कॉलोनी निवासी कामेश्वर, जो रॉकेट कंपनी में कार्यरत हैं, ने बताया कि देर रात अचानक उनके मकान की छत पर बिजली गिरी। इस हादसे में तीसरी मंजिल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

आसपास के घरों में नुकसान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली गिरने के झटके से आसपास के कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
CCTV में कैद हुआ हादसा
पूरी घटना नजदीकी CCTV कैमरे में कैद हो गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। लेकिन लाखों रुपये का नुकसान होने से लोग परेशान हैं।
