रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा:
रुद्रप्रयाग। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन का खतरा जानलेवा साबित हो रहा है। आज प्रातःकाल मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक मैक्स बोलेरो वाहन ऊपर से गिरे विशाल पत्थर की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में कुल 11 यात्री सवार थे, जिनमें से 2 की मौके पर मौत हो गई जबकि 3 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू टीमें और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया।

प्रशासन की अपील
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय सतर्क रहें और लैंडस्लाइड जोन में अनावश्यक रुकने से बचें।
