SDRF ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल
ऋषिकेश। ऋषिकेश में रायवाला क्षेत्र की सॉन्ग नदी में रविवार को एक किशोर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और SDRF को सूचना दी।

SDRF की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही SDRF ढालवाला टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने नदी में बह रहे 12 वर्षीय लकी (निवासी छिदरवाला) को बेहोशी की अवस्था में बाहर निकाला।

अस्पताल में भर्ती
रेस्क्यू के बाद किशोर को तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। SDRF की त्वरित कार्रवाई से किशोर की जान बच पाई।
