उत्तराखंड के रामनगर में अवैध मजारों को ध्वस्त करती सरकारी जेसीबी की तस्वीर
रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर में 11 सितंबर को अवैध मजारों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर तीन अवैध मजारों को सरकारी जेसीबी से जमींदोज कर दिया गया।

कहां हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई लूटा बगड़, शिवलालपुर रियूनिया और चोरपानी क्षेत्र में हुई। बताया जा रहा है कि ये मजारें लोगों की निजी नाप जमीन पर बनी थीं।

प्रशासन का सख्त रुख
प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और गैर-कानूनी ढांचों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सीएम धामी के निर्देश पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही कहा था कि राज्य में अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई होगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाएगा।
