मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद चौखुटिया CHC को जल्द SDH में बदलने की प्रक्रिया शुरू।
चौखुटिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल और ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत अब चौखुटिया के CHC (Community Health Center) को SDH (Sub-Divisional Hospital) में उच्चीकृत करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ गई है।

प्रस्ताव शासन को भेजा गया, परीक्षण जारी
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा के अनुसार उच्चीकरण का प्रस्ताव पहले ही राज्य शासन को भेज दिया गया है। शासन द्वारा प्रस्ताव का परीक्षण किया जा रहा है और अधिकारियों का दावा है कि एक महीने के भीतर शासनादेश जारी कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की ओर से 30 बेड के सी.एच.सी. (चौखुटिया) को 50 बेड के एस.डी.एच. (उप जिला चिकित्सालय) में अपग्रेड करने की घोषणा की गई है और इसके शासनादेश की कार्यवाही शासन स्तर पर प्रगति पर है। राज्य सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री की ओर से 30 बेड के सीएचसी. (चौखुटिया) को 50 बेड के एस.डी.एच. (उप जिला चिकित्सालय) में अपग्रेड करने की घोषणा की गई है और इसके शासनादेश की कार्यवाही शासन स्तर पर प्रगति पर है। राज्य सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी चौखुटिया में 30 बेड का अस्पताल संचालित हो रहा है। यहां प्रतिदिन 150 से 200 मरीज ओपीडी में आते हैं और प्रति माह 30 से 35 प्रसव महिला चिकित्साधिकारी द्वारा कराए जा रहे हैं। अस्पताल में फिलहाल 07 चिकित्सक कार्यरत हैं — जिनमें 03 महिला और 04 पुरुष चिकित्सक शामिल हैं, साथ ही एक डेंटल चिकित्सक भी हैं।
इसके अलावा विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सप्ताह में तीन दिन फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ का दल जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा एवं उप जिला चिकित्सालय रानीखेत से भेजा जा रहा है। यह दल नियमित रूप से चौखुटिया में सेवाएं दे रहा है। अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डेंटल केयर और 108 एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही सरकार के सहयोग से चंदनडायग्नोस्टिक द्वारा प्रतिदिन 70 से 80 डायग्नोस्टिक परीक्षण निःशुल्क किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल रही है।
उच्चीकृत अस्पताल से मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
SDH बनने के बाद चौखुटिया क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएँ, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता, और अत्याधुनिक उपचार सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि पास-पड़ोस के ग्रामीण इलाकों के मरीजों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा।
ऑपरेशन स्वास्थ्य का प्रत्यक्ष असर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चौखुटिया SDH उच्चीकृत होने के बाद क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार आएगा और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
