जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर तैयारियों का जायजा लेते मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक के लिए पहुंचेंगे। राज्य में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने कई जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है, ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए अहम माना जा रहा है।

सीएम धामी ने की तैयारियों की समीक्षा
बुधवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतरीन तरीके से पूरी होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री का विशेष लगाव उत्तराखंड से
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। आपदा के इस कठिन समय में हमें लगातार उनका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहा है। यही कारण है कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं।
अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश
सीएम धामी ने साफ कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कोई भी चूक न हो। हर विभाग को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा ताकि प्रधानमंत्री को सही जानकारी और जमीनी हकीकत मिल सके।
