भाजपा प्रत्याशी रचना बुटोला
पौड़ी। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम गुरुवार को घोषित हुए, जिसमें अध्यक्ष पद भाजपा के खाते में गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी रचना बुटोला ने अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में 33 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके इस प्रदर्शन से भाजपा के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा को झटका लगा, जहां निर्दलीय प्रत्याशी आरती नेगी ने भाजपा उम्मीदवार महेंद्र राणा को 18 मत पाकर मात दी। परिणाम घोषित होते ही दोनों विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
जीत के बाद आरती नेगी ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर ने अध्यक्ष पद पर मिली जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता का नतीजा बताया।

