पौड़ी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल लविश कुंवर ने श्रीनगर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर में वुशु में रजत पदक जीता।
पौड़ी। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में 8 से 16 अक्टूबर 2025 तक आयोजित ‘10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर’ में पौड़ी पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल लविश कुंवर ने वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता में पूरे देश के पुलिसकर्मी शामिल हुए और लविश कुंवर ने अपनी तकनीक और मेहनत से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके इस प्रदर्शन से पौड़ी पुलिस और उत्तराखंड का नाम गौरवपूर्ण तरीके से चमक उठा है।
पुलिस अधिकारियों ने हेड कॉन्स्टेबल लविश कुंवर को सफलता पर बधाई दी और भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

