ऑपरेशन कालनेमि में SSP हरिद्वार के नेतृत्व में 3 ढोंगी बाबाओं की गिरफ्तारी
हरिद्वार। धर्म के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं पर अब कानून का शिकंजा कस गया है। SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 3 नकली बाबाओं को गिरफ्तार किया।

महिलाओं और युवाओं को बनाते थे शिकार
पुलिस जांच में सामने आया कि ये आरोपी साधु-संत बनकर महिलाओं और युवाओं को उनके व्यक्तिगत संकट का झांसा देते थे और फिर उनसे ठगी करते थे।

बीएनएसएस की धारा 170(2) के तहत केस दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों पर धारा 170(2) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रशासन की चेतावनी
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फर्जी बाबाओं से सतर्क रहें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि धर्म के नाम पर ठगी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
