उत्तराखंड एसटीएफ ने अपराधी को किया गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ टीम ने OLX पर किराए के मकान के नाम पर ठगी करने वाले एक फरार अपराधी को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खुद को सेना का जवान बताकर लोगों को ठगता था। यह आरोपी 2022 में देहरादून के एक व्यक्ति से 12.46 लाख की ठगी कर चुका था और इसके बाद एक साल से फरार था।

एसटीएफ ने कड़ी मेहनत और गहन जांच के बाद आरोपी को जयपुर से पकड़कर उत्तराखंड लाई है। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी।
