मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नानकमत्ता में आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।
नानकमत्ता। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर नानकमत्ता में आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 967.98 लाख की लागत से बनने वाले महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का शिलान्यास किया। वहीं नगर निकाय श्री नानकमत्ता के 1 करोड़ की लागत से बने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।

CM धामी की 7 अहम घोषणाएं
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए सात महत्वपूर्ण घोषणाएं की, जिनसे स्थानीय विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है:

- साधु नगर स्थित कैलाश नदी पर पुल का निर्माण
- राय सिख भवन के लिए आवश्यक धनराशि जारी करना
- नानकमत्ता बांध को पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना
- सनातन धर्म उत्थान समिति भवन व मंदिर निर्माण हेतु आर्थिक सहायता
- ज्ञानपुर–बरकीडण्डी–औदली–डोहरी–एस्था बी–देवीपुरा–गिधौर परसैनि–बैलपड़ाव सड़क मार्ग का डामरीकरण
- पर्वतीय उत्थान समिति के अतिरिक्त कक्ष हेतु धन उपलब्ध कराना
- खटीमा के नवनिर्मित बस स्टैंड का नाम ‘महाराणा प्रताप’ रखना
भगवान बिरसा मुंडा को नमन, जनजाति समाज के संघर्ष और योगदान का स्मरण
मुख्यमंत्री धामी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह दिन जनजाति समाज की गौरवशाली परम्परा, संघर्ष और उनके अद्वितीय योगदान को याद करने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा साहस, स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के अमर प्रतीक हैं, जिन्होंने कम आयु में भी स्वतंत्रता की चेतना और सामाजिक सुधार का मार्ग दिखाया।
PM मोदी द्वारा आदिवासी समाज के सशक्तिकरण पर विशेष जोर: CM
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।
प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण पहलें
- देशभर में 200 करोड़ की लागत से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संग्रहालय
- आदिवासी बजट तीन गुना बढ़ाना
- एकलव्य मॉडल स्कूल
- प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान
- वन-धन योजना
- जनजाति विकास मिशन
- कृषि व पशुपालन योजनाओं से सशक्तिकरण
उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि संथाल जनजाति की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश की महामहिम राष्ट्रपति हैं।
उत्तराखंड सरकार की योजनाएं: शिक्षा, विकास और आजीविका पर फोकस
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में जनजाति समाज के लिए कई योजनाएं तेजी से लागू की जा रही हैं।
मुख्य पहलें
- प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के तहत 128 जनजातीय गांव चयनित
- दीर्घकालिक विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
- राज्य में 4 संचालित एकलव्य विद्यालय — कालसी, मेहरवाड़ा, बाजपुर और खटीमा
- चकराता और बाजपुर में दो नए एकलव्य आवासीय विद्यालय निर्माणाधीन
- प्राथमिक से स्नातकोत्तर तक छात्रवृत्ति योजना
- 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय संचालित
- 3 ITI कॉलेज तकनीकी शिक्षा के लिए
- प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निःशुल्क कोचिंग और स्कॉलरशिप
- जनजाति समाज की बेटियों के विवाह हेतु 50,000 की आर्थिक सहायता
- जनजाति शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ का कोरप्रेस फंड
- जनजाति संस्कृति संरक्षण हेतु राज्य जनजाति महोत्सव और खेल महोत्सव प्रतिवर्ष आयोजित
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने CM का किया स्वागत
कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह राणा और पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए जनजाति गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कॉलेज के शिलान्यास और सड़कों के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री फरजाना बेगम सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
