प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट
नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इस जीत को लोकतंत्र और सत्य की विजय बताया। महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज नैनीताल में भी हमें विजय प्राप्त हुई है। हमने माननीय न्यायालय और राज्य निर्वाचन आयोग का सम्मान किया तथा धैर्यपूर्वक फैसले का इंतजार किया। जबकि कांग्रेस लोकतंत्र को प्रभावित करने और बवंडर खड़ा करने में लगी रही, हमने शांति और विश्वास का मार्ग चुना।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज मिली यह प्रचंड जीत इस सत्य का प्रमाण है कि अंततः विजय सदैव सत्य की ही होती है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। भट्ट ने उत्तराखंड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में सत्य और विश्वास हमेशा सर्वोपरि रहते हैं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस जीत के बाद उत्साह का माहौल है। पार्टी इसे जनता के भरोसे और संगठन की मजबूती का परिणाम मान रही है।
