जिलाधिकारी वंदना सिंह
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने शुक्रवार को बताया कि मतगणना पूरी हो चुकी है, लेकिन परिणाम सीलबंद हैं। यह परिणाम 18 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश किए जाएंगे।

डीएम ने कहा कि यह निर्णय निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत लिया गया है। हाईकोर्ट ने गायब जिला पंचायत सदस्यों को ढूंढने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि मतदान के दिन हिंसा और फायरिंग की घटनाओं से माहौल बिगड़ गया था।
इस बीच, कांग्रेस ने गायब 5 जिला पंचायत सदस्यों की वापसी न होने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, विधायक सुमित ह्रयदेश और पूर्व विधायक संजीव आर्या के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SSP कार्यालय हल्द्वानी का घेराव किया। अब सभी की निगाहें 18 अगस्त पर टिकी हैं, जब हाईकोर्ट में सीलबंद परिणाम पेश होंगे और अंतिम फैसला सामने आएगा।

