जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल के लिए नई इनोवा कार खरीदने का प्रस्ताव, सदस्यों ने भत्ते की मांग उठाई
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल के लिए अब नई इनोवा कार खरीदी जाएगी। बुधवार को हुई जिला पंचायत बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा गया। बताया जा रहा है कि पुरानी कार काफी समय से खराब हालत में थी, जिसकी वजह से नई गाड़ी खरीदने की बात सामने आई।

बोर्ड सदस्यों ने उठाए मानदेय और खर्चे के मुद्दे
बैठक में कई जिला पंचायत सदस्यों ने सवाल उठाए कि अध्यक्ष के लिए नई कार तो खरीदी जा रही है, लेकिन उनके मानदेय और गांवों में दौरे के लिए मिलने वाले खर्चे पर कोई स्पष्टता क्यों नहीं है।

चर्चा में रही यह मांग
कई सदस्यों ने मांग की कि गांवों में विकास कार्यों की निगरानी के लिए उन्हें भी बेहतर सुविधा और यात्रा भत्ता मिलना चाहिए, ताकि वे अपना काम सुचारू रूप से कर सकें।
