अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट का इस्तीफा
नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी हलचल के बीच बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे पिछले 20 साल से जिला पंचायत के सरकारी वकील के तौर पर जुड़े थे।

वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट ने 14 अगस्त को हुए जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण कांड पर कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि घटना पुलिस के सामने होती रही और पुलिस चुप रही। साथ ही कहा कि अब हाईकोर्ट में जिला पंचायत का पक्ष रखना संभव नहीं। उन्होंने अपना इस्तीफा डीएम नैनीताल और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को भेजा है।
क्या मतलब है इस इस्तीफे का?

वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र सिंह बिष्ट के इस्तीफे ने जिला पंचायत चुनाव और कानूनी लड़ाई दोनों पर असर डाल दिया है। इस्तीफे के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है।
